पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारीयों की बैठक संपन्न।

पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारीयों की बैठक संपन्न।

आज दिनांक 24 मार्च को महानगर गुलाब बाग कार्यालय पर

पं० दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 मण्डल प्रशिक्षण वर्ग प्रभारीयों की बैठक महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के अध्यक्षता में आहुत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष ने कहा सभी मण्डलों के प्रशिक्षण वर्ग को 13 अप्रैल, 2026 से पूर्व पूर्ण करना है।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग आयोजन हेतु निर्धारित श्रेणी के अनुसार कार्यकर्ताओं की अपेक्षित सूची 7 दिन पूर्व जिला कार्यालय से प्राप्त करके फाइनल कराना।

अपेक्षित श्रेणी शक्ति केन्द्र संयोजक एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी

सम्पूर्ण मण्डल कार्यसमिति,मण्डल मोर्चा पदाधिकारी,मण्डल में निवास करने वाले वर्तमान एवं पूर्व जिला, क्षेत्र एवं प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता मुख्य संगठन, मोर्चा, प्रकोष्ठ विभाग, प्रकल्प के कार्यसमिति सदस्य तक। मण्डल में निवास करने वाले समान स्तरीय जनप्रतिनिधि ,जिला पंचायत सदस्य, नगर पंचायत एवं नगर पालिका अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत प्रमुख, नगर निगम पार्षद।

पूर्व मण्डल अध्यक्ष महामंत्री भाजपा एवं अन्य स्थानीय अपेक्षित सूची में बरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को टोली प्रमुख बनाकर उन्हें शेष सूची के 10 से 15 कार्यकर्ता आवंटित करना। उनको आपस में अनौपचारिक वार्ता हेतु सम्बद्ध करना।

वर्ग में अपेक्षित वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ता व टोली प्रमुख को अपने से सम्बद्ध 10 से 15 कार्यकर्ताओं को बात कर वर्ग में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करायेंगे। उनके घर तक सम्पर्क करेंगे। प्रशिक्षण वर्ग में 24 घण्टे रहने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं का मन तैयार करेंगे, कपड़े, तौलिया इत्यादि दैनिन्दन उपयोग की वस्तुएँ साथ लेकर आने को प्रेरित करेंगे।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित सूची की संख्या के अनुरूप स्थान का चयन करना। स्थल छोटा न हो ।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग हेतु संचालन समिति एवं व्यवस्था समिति की बैठकें करवाना, सभी व्यवस्थाओं को पूर्व में तैयारी कराना।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग हेतु जिला टोली से वार्ताकर सत्रवार वक्ता, सत्र अध्यक्ष सहित विस्तृत दिनक्रम तैयार कराना।

पंजीकरण एवं शुल्क केवल डिजीटल माध्यम से 100 रु. होना है इसलिए 2 से 5 तकनीकी जानकार कार्यकर्ता के नाम निकालकर सम्पूर्ण प्रक्रिया सीखने हेतु निर्देशित करना।

प्रदेश से भेजे गये मण्डल प्रशिक्षण वर्ग तैयारी लिंक दिशा निर्देश, डिजाइन एवं अन्य निकलवाकर केन्द्र की अपेक्षानुसार

पूर्व तैयारी एवं पूर्ण तैयारी कराना।

मण्डल प्रशिक्षण वर्ग में अपनी संगठन की यात्रा, प्रभावी कार्यक्रम एवं अपनी सरकार की उपलब्धियों आदि को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी रहेगी। प्रदर्शनी में स्थानीय स्तर से संबंधित चित्र भी रहेंगे। प्रदर्शनी का साहित्य प्रदेश द्वारा भेजा जायेगा।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रत्येक सत्र में उपस्थिति के साथ मंच एवं प्रतिनिधियों का फोटो संकलित करना, जो वर्ग समाप्ति के पश्चात रिपोर्ट में संलग्न कर जिला क्षेत्र के माध्यम प्रदेश को भिजवाना।

बैठक में प्रमुख रूप से संयोजक राहुल सिंह, साधना वेदांती,अशोक जाटव,चंद्रशेखर उपाध्याय,अशोक पटेल,मधुकर चित्रांश,अभिषेक मिश्रा,मधुप सिंह,अनुपम गुप्ता,अजय गुप्ता, योगेश वर्मा, पंकज चतुर्वेदी,मंडल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, अतुल सिंह, बबलू सेठ ,जितेंद्र पटेल ,मनोज सोनकर ,मुकेश गुप्ता ,प्रीति सिंह, सोमनाथ यादव, दिलीप चौहान, राजीव सिंह ,प्रमील पाण्डेय रहे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top