[mur_login_icon]

99.61 परसेंटाइल के साथ हर्ष कुमार पाठक ने रचा इतिहास जेईई मेंस 2026 में क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के साईं गांव निवासी आनंद पाठक के सुपुत्र हर्ष कुमार पाठक ने देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा Joint एंट्रेंस एग्जामिनेशन – मैन जेईई मेंस 2026 में शानदार 99.61 परसेंटाइल हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। हर्ष की इस उपलब्धि से साईं गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई है। परिवारजनों मित्रों और शुभचिंतकों ने हर्ष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। हर्ष के दादा महेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि वह बचपन से ही पढ़ाई में अत्यंत मेधावी रहा है। शिक्षा के प्रति उसकी गहरी लगन और अनुशासन ही उसकी सफलता का मुख्य आधार है। वर्ष 2025 में भी हर्ष ने जेईई मेंस में 97 परसेंटाइल प्राप्त किया था,लेकिन वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं था। अपने सपनों के कॉलेज में प्रवेश पाने के लक्ष्य के साथ उसने पुनः कड़ी मेहनत की और इस बार शानदार सफलता हासिल की। हर्ष की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प,निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उसकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। परिवार ने बताया कि हर्ष आगे चलकर देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश लेकर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देना चाहता है। हर्ष कुमार पाठक की यह सफलता पूरे क्षेत्र के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

1
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top