सपा महिला सभा की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का प्रथम आगमन पर सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु विश्वकर्मा ने किया भव्य स्वागत।

वाराणसी 25 अप्रैल समाजवादी पार्टी महिला सभा की नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर का आज वाराणसी प्रथम आगमन पर सपाईयो ने भव्य स्वागत अभिनंदन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर लखनऊ से प्रातः सड़क मार्ग से वाराणसी पहुंची। सर्किट हाउस मे सपा जिलाध्यक्ष सुजित यादव “लक्कड” एवं सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” के नेतृत्व मे सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने सीमा राजभर का माल्यार्पण पर स्वागत किया । सर्किट हाउस से वह सीधे सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” के साथ विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन पूजन करने के बाद सपा कार्यालय पहुंची जहाॅ सपा कार्यकर्ताओ एवं महिला सभा जी जुड़ी पार्टी की महिला कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया । स्वागत करने वालो मे प्रमुख से सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड पहलवान,सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ” विश्वकर्मा “,पूर्व पार्षद वरूण सिंह,प्रवक्ता संतोष यादव एडवोकेट “बबलू” कैन्ट की प्रभारी रीबू श्रीवास्तव,उमा यादव,रेखा पाल,संगीता पटेल,पुत्तुल यादव,अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय महासचिव सत्यप्रकाश सोनकर,आकाशविश्वकर्मा,अभिषेक विश्वकर्मा,उमाशंकर यादव,उमेश यादव,दीपचंद गुप्ता,शशि यादव,, सुभाष राजभर,सुशील विश्वकर्मा,आदि लोग उपस्थित थे।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top