सारनाथ में प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम का स्थापना दिवस श्रीमद् भागवत कथा एवं भव्य धार्मिक आयोजनों की श्रृंखला। 

वाराणसी। प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम शक्तिपीठ,सारनाथ वाराणसी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए श्रीमद् भागवत कथा,कलश शोभा यात्रा,अखंड श्री रामचरितमानस पाठ एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:00 बजे कलश शोभा यात्रा के साथ होगा,जो सारंगनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सारनाथ रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए कथा स्थल तक पहुंचेगी। इस भव्य शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 27 अप्रैल से 5 मई 2026 तक प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से किया जाएगा। कथा का वाचन सुप्रसिद्ध कथा व्यास आलोक कृष्ण जी महाराज द्वारा किया जाएगा,जिनके मधुर प्रवचनों से श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। इसके अतिरिक्त 6 मई 2026 (बुधवार) को अखंड श्री रामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जाएगा,वहीं 7 मई 2026 (गुरुवार) को विशाल भंडारे का आयोजन होगा,जिसमें सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद ग्रहण करने हेतु आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी महंत विद्या निवास जी व पत्रकार अजय दुबे ने पत्रकार वार्ता के दौरान देते हुए बताया कि यह आयोजन प्राचीन शक्तिपीठ पीठाधीश्वरी धाम बाबा नीम करौली आश्रम शक्तिपीठ सारनाथ वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आध्यात्मिक महोत्सव का लाभ उठाने की अपील की। यह आयोजन श्रद्धा,भक्ति और सनातन संस्कृति के संरक्षण का एक अद्भुत संगम होगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top