काशी की नारी शक्ति ने भरी हुंकार प्रधानमंत्री के भव्य स्वागत हेतु सिगरा से लहुराबीर तक निकाली विशाल स्कूटी रैली।

आज दिनांक 25 अप्रैल, को भारतीय जनता पार्टी, महानगर महिला मोर्चा के तत्वावधान में नारी शक्तिवंदन बिल के समर्थन में ‘जन आक्रोश स्कूटी रैली’ के माध्यम से काशी की बहनों ने अपनी एकजुटता और उत्साह का प्रदर्शन किया। आगामी 28 अप्रैल को काशी के सांसद और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भव्य स्वागत हेतु आयोजित इस रैली में महिलाओं का जोश देखते बन रहा था। प्रचंड गर्मी के बावजूद महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर 4:00 बजे से ही आना शुरू हो गई। महिलाएं भारत माता की जय, वंदे मातरम, विश्वनाथ की नगरी में मोदी जी का स्वागत है,नारी का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद का नारा लगा रही थी।

रैली में भारतीय जनता पार्टी के अलावा बड़ी संख्या में समाजसेवी महिलाएं भी उपस्थित थी।

स्कूटी रैली का भव्य शुभारंभ सिगरा स्थित तिलक प्रतिमा से हुआ। भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं प्रदेश कार्य समिति सदस्य भावना सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि, “काशी की बहनें सदैव ही प्रधानमंत्री जी के विजन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही हैं। आज की यह रैली केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि इस बात का प्रमाण है कि काशी अपने प्रिय जननेता के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार और उत्साहित है।” सैकड़ों की संख्या में अपनी स्कूटी पर सवार होकर निकलीं काशी की बहनों का काफिला सिगरा से होता हुआ, आईपी मॉल से होते हुए , मलदहिया पटेल जी की प्रतिमा से होते हुए,आजाद पार्क (लहुराबीर) पर जाकर समाप्त हुआ। स्कूटी रैली में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्य समिति सदस्य जया शुक्ला, महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा कुसुम सिंह पटेल, कार्यक्रम संयोजिका साधना वेदांती, निर्मला सिंह पटेल, डॉ रचना अग्रवाल, गीता शास्त्री ,पूजा दीक्षित अनीशा शाही ,विभव सिंह,मुमताज बानो ,गौरी यादव ,शकुंतला देवी ,मुमताज ,निशि तिवारी ,शकुंतला प्रजापति ,सुमन यादव, संध्या विश्वकर्मा, इशा प्रजापति ,रिंकू देवी ,आदि रही।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top