ट्रैफिक इंचार्ज ने की अभद्रता, होमगार्ड,पीआरडी जवानों ने एसपी से की शिकायत

सुल्तानपुर।जिले में भीषण गर्मी में यातायात व्यवस्था संभाल रहे होमगार्ड व पीआरडी जवानों से यातायात निरीक्षक द्वारा गाली गलौज से बात करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित जवानों ने एसपी आवास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

बता दे कि नगर क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए यातायात आरक्षियों व उपनिरीक्षको के साथ होम गार्ड व पीआरडी के जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है।व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जिले के जवान दिन भर कड़ी धूप में सड़कों पर खड़े होकर यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित कराते है।लेकिन आरोप है कि यातायात निरीक्षक राम निरंजन यादव द्वारा सभी प्रांतीय रक्षक बल के जवानों से गाली देकर बात की जाती है। गाली गलौज से नाराज प्रांतीय रक्षक दल के जवान दर्जनों की संख्या में सोमवार को एसपी आवास पहुंचे। जहां पर क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सामंत ने उनकी शिकायत सुनकर कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।जवानों ने बताया कि ड्यूटी करने के बाद भी गाली देकर धमकी दी जाती है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493