जगन्नाथ मंदिर नगवां: सेवादारों के साथ खड़ी है पूर्व विधायक प्रत्याशी 390-कैंट श्रीमती पूजा यादव (काशी पुत्री)।

आज दिनांक 29 अप्रैल 2026।वाराणसी कैन्ट विधान सभा अंतर्गत नगवां क्षेत्र स्थित 100 वर्ष पुराने जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर उन पुजारी व सेवादार परिवारों से मुलाकात की जो पीढ़ियों से भगवान जगन्नाथ की सेवा कर रहे हैं।

“जगन्नाथ कॉरीडोर” के नाम पर ट्रस्ट अध्यक्ष के लोगों ने इन परिवारों को असलहों के बल पर डराया जा रहा है। रसोई का दरवाजा तोड़ दिया गया, रसोइए को भगा दिया गया। बच्चे-बुजुर्ग दहशत में हैं। लंका पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही।

मैंने मौके पर सभी पीड़ित परिवारों से बात की। माताओं-बहनों की आंखों में आंसू और बुजुर्गों की कंपकंपाती आवाज ने झकझोर दिया। 100 साल से जो परिवार भगवान की सेवा कर रहे हैं, आज उन्हें ही उनके घर से बेदखल करने की साजिश हो रही है।

यह विकास नहीं,विनाश है। यह आस्था नहीं, अत्याचार है।

मैंने सभी परिवारों को आश्वस्त किया है कि समाजवादी पार्टी उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी है। इस अन्याय के खिलाफ राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी को पूरे घटनाक्रम से अवगत करा दिया गया है।

माँग:

1.असलहा लहराकर डराने वालों पर तत्काल FIR व गिरफ्तारी हो।

2.सेवादार परिवारों को सुरक्षा व पुनर्वास की गारंटी दी जाए।

3.कॉरीडोर के नाम पर गरीब उजाड़ो अभियान बंद हो।

4.मामले की न्यायिक जांच कराई जाए।

काशी की परंपरा “अतिथि देवो भवः” की है, “सेवादार भगाओ” की नहीं। जगन्नाथ जी के सेवकों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं होगा। सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

 

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top