मानवता की सेवा में अग्रणी: अग्रसेन सेवा संस्थान का निशुल्क प्याऊ (जल सेवा) का शुभारंभ।

अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) के सशक्त नेतृत्व में सेवा कार्य को मिली नई गति

भीषण गर्मी में आमजन को राहत प्रदान करने हेतु अग्रसेन सेवा संस्थान द्वारा विगत कई वर्षों से संचालित निशुल्क प्याऊ सेवा का शुभारंभ आज रितिका ज्वेलर्स चौक पर विधिवत संपन्न हुआ। इस सेवा का उद्घाटन प्रमुख समाजसेवी श्री रमेश जी अग्रवाल (हरतीरथ वाले) के करकमलों द्वारा किया गया।

अग्रसेन सेवा संस्थान पिछले लगभग 5 वर्षों से निरंतर इस सेवा कार्य को पूर्ण समर्पण एवं सेवा भावना के साथ संचालित करता आ रहा है। गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराना संस्था की एक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी पहल है, जो प्रत्येक वर्ष हजारों लोगों को राहत प्रदान करती है। यह सेवा दिनांक 1 मई 2026 से अनवरत “हरि इच्छा” तक निरंतर जारी रहेगी।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष श्री संतोष कुमार अग्रवाल (आढ़त वाले) ने अपने वक्तव्य में कहा कि,

हमारा उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा पहुंचाना है। प्याऊ सेवा केवल जल उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि मानवता और सेवा भावना का प्रतीक है। हमारा प्रयास रहेगा कि यह सेवा निरंतर चलती रहे और अधिक से अधिक लोग इससे लाभान्वित हों।”

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने अग्रसेन सेवा संस्थान के इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। संस्था द्वारा किए जा रहे ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा अन्य लोगों को भी सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

उपस्थित प्रमुख जनों में:

संजय कुमार अग्रवाल ‘गिरिराज’, संतोष कुमार अग्रवाल करण घंटा, अनिल जैन, हरीश अग्रवाल, दिनेश जी (डोरी वाले), अनिल बंसल, प्यारे कृष्ण आदि शामिल रहे।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top