सुलतानपुर।कोतवाली देहात क्षेत्र के महेसुआ गांव में शनिवार सुबह तीन नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने से गांव में सनसनी फैल गई

सुलतानपुर।कोतवाली देहात क्षेत्र के महेसुआ गांव में शनिवार सुबह तीन नाबालिग बच्चियों के अचानक लापता होने से गांव में सनसनी फैल गई। रोज की तरह स्कूल जाने निकलीं बच्चियां जब काफी देर तक घर नहीं लौटीं तो परिजनों के होश उड़ गए। रोते-बिलखते परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी,जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक चारू निगम के निर्देश पर कोतवाली देहात पुलिस ने तत्काल ऑपरेशन मुस्कान के तहत मोर्चा संभाल लिया। कोतवाल धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें गांव,बाजार,चौराहों और आसपास के सभी संभावित रास्तों पर दौड़ पड़ीं। हर आने-जाने वाले से पूछताछ, सघन चेकिंग और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने तेजी दिखाई।देहात पुलिस की मुस्तैदी का नतीजा यह रहा कि महज एक घंटे के भीतर तीनों मासूम बच्चियों को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बच्चियों के सुरक्षित मिलने की खबर सुनते ही परिजनों की आंखों से राहत के आंसू छलक पड़े, वहीं पूरे गांव ने पुलिस टीम की सराहना की।क्षेत्राधिकारी लम्भुआ ऋतिक कपूर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें सक्रिय कर दी गई थीं और गोल्डन ऑवर में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाकर बच्चियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।तीन मासूमों के अचानक गायब होने से उठी दहशत को देहात पुलिस ने 60 मिनट में खत्म कर बड़ी अनहोनी टाल दी।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top