महामना बास्केटबॉल लीग 3.0 का भव्य समापन, तीनों वर्गों में विजेताओं ने जीता खिताब।

वाराणसी। वाराणसी एक्सट्रीम स्पोर्ट्स एकेडमी के बैनर तले काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित एमपी थियेटर ग्राउंड में आयोजित चार दिवसीय महामना बास्केटबॉल लीग 3.0 का भव्य समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीनों वर्गों के फाइनल मैच खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं संघर्षशीलता का परिचय देते हुए दर्शकों को रोमांच से भर दिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल प्रेमियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा बड़ी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए मैदान में उपस्थित रहे।

महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में पटेल एकेडमी, छत्तीसगढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजर्षि वॉरियर को 70-30 के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। मैच की शुरुआत से ही पटेल एकेडमी की टीम ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और पूरे मुकाबले में बढ़त बनाए रखी।

अंडर-17 वर्ग के फाइनल में जबलपुर एसआईए और शीट क्लब के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें जबलपुर एसआईए ने बेहतर रणनीति और संयमित खेल का प्रदर्शन करते हुए 54-38 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।

पुरुष वर्ग के बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबले में ESA BHU ने दमदार खेल दिखाते हुए CDBA को 90-62 से पराजित कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। मैच के दौरान दोनों टीमों के बीच शुरुआती संघर्ष कांटे का रहा, किंतु दूसरे हाफ में ESA BHU ने अपनी गति तेज करते हुए निर्णायक बढ़त बना ली।

इस प्रतिष्ठित बास्केटबॉल लीग में कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया, जिनमें लगभग 15 टीमें उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त उत्तराखंड एवं अन्य राज्यों से वाराणसी पहुंचीं। प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया और खेल के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान को भी प्रदर्शित किया।

पूरे टूर्नामेंट का सफल संचालन प्रज्वल जायसवाल एवं राहुल सिंह के संयोजन में किया गया, जबकि प्रतियोगिता का आयोजन कोच धीरेन्द्र तिवारी एवं रजत सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागी टीमों, खिलाड़ियों, सहयोगियों और दर्शकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी वाराणसी में ऐसे बड़े खेल आयोजनों का सिलसिला जारी रहेगा।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top