डिप्टी सीएम पर अखिलेश की बदजुबानी सताईस मे हार की हताशा: राकेश सिंह अलगू।

राजनीति की मुख्य धारा से हटकर अपशब्द और अमर्यादित भाषा सपा की पहचान।

वाराणसी भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला सहकारी फेडरेशन के चेयरमैन राकेश सिंह अलगू ने कहा है कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा भाजपा के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पर अपशब्द का प्रहार आगामी चुनावो मे सपा की हार की संभावना से उपजी हताशा को दिखलाती है।

राजनीति की मुख्य धारा से हटकर अमर्यादित भाषा का प्रयोग सपा

की पहचान बन गई है।

अलगू सिंह ने कहा कि अतीक अहमद,आजम खान और मुख्तार अंसारी जैसे माफियाओ के मानस पुत्र अखिलेश के पास प्रदेश के लिए न कोई विजन है न ही कोई रोड मैप जिसे वह जनता से या मीडिया से साझा कर सकें।

इसलिए वे अब खिसियाहट मे व्यक्तिगत आक्षेप और अपशब्द पर उतर आये हैं। यह प्रवृत्ति उनके कार्यकर्ताओ का मनोरंजन भले करे पर जनता मे उनका चेहरा और चरित्र उजागर हो रहा है।

अलगू सिंह ने कहा कि

तीव्र विकास,सुशासन, स्वच्छ प्रशासन और प्रगतिमान सनातन योगी जी की शक्ति है ।इससे टकराना अराजक व अपराधी तत्वो के लिये आत्मघाती सौदा है। इसलिए कोई रास्ता न देखकर डिप्टी सीएम पर अपशब्द कहकर अखिलेश अपनी भड़ास निकालते रहते हैं।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top