पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की प्रचंड बढ़त के बीच सुलतानपुर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व काशी क्षेत्र की महामंत्री बबिता अखिलेश तिवारी की मेहनत भी चर्चा में है

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भाजपा की प्रचंड बढ़त के बीच सुलतानपुर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री व काशी क्षेत्र की महामंत्री बबिता अखिलेश तिवारी की मेहनत भी चर्चा में है।उन्हें चुनाव के दौरान 28 विधानसभा सीटों पर मातृ शक्ति संपर्क अभियान का प्रभार मिला था।बताया जा रहा है कि जिन सीटों पर उन्होंने महिलाओं के बीच भाजपा की नीतियों और केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार किया,वहां पार्टी को अच्छा लाभ मिलता दिख रहा है। बबिता अखिलेश तिवारी ने दावा किया कि बंगाल की महिलाओं ने इस बार भय और भ्रम की राजनीति को नकारते हुए बदलाव के पक्ष में मतदान किया है। भाजपा की बढ़त से जिले में उनका सियासी कद भी बढ़ा माना जा रहा है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top