185 वां दिव्य ध्यान योग समागम कार्यक्रम का आयोजन आज बंगाली टोला इण्टर कॉलेज के भोला नाथ सभागार।

दिव्यालोक मिशन रामनगर , वाराणसी के तत्वावधान में 185 वां दिव्य ध्यान योग समागम कार्यक्रम का आयोजन आज बंगाली टोला इण्टर कॉलेज के भोला नाथ सभागार संपन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारंभ में प्रधानाचार्य डॉ ब्रजेश मणि पांडेय को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान दिव्यलोक मिशन के योगाचार्य डॉ राजकुमार सिंह ने

विद्यार्थियों को दिव्य ध्यान योग समागम के सन्दर्भ में प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यान योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, विज्ञानात्मक, और आध्यात्मिक रूप से संपूर्ण जीवन में बहुआयामी विकास होता है। ध्यान योग का निरंतर अभ्यास करने से तनाव व अवसाद ग्रसित मानसिकता से निजात मिलना शुरू हो जाता है। एकाग्रता और स्मरण शक्ति में अद्भुत वृद्धि होती है। सकारात्मक सोच व रचनात्मक ऊर्जा में इजाफा होता है। तमाम प्रकार के नशे की प्रवृत्तियों जैसे मद्यपान आदि से भी व्यक्ति को ध्यान योग का निरंतर अभ्यास छुटकारा दिलाने में सहायक होता है। आहार विहार में काफी संयम आ जाता है और व्यक्ति को मानवीय गरिमा का एहसास होने लगता है।

उक्त समागम में शैलेन्द्र कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार तिवारी, लालमणि , सुशील कुमार मिश्र,आशुतोष , डॉ जितेन्द्र कुमार मिश्र, दीपक कुमार सहित अन्य उत्साही युवा विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top