अखंडनगर पुलिस की तत्परता: 24 घंटे में गुमशुदा बालक बरामद

सुलतानपुर, 6 मई ऑपरेशन मुस्कान के तहत अखंडनगर पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की। थाना क्षेत्र से बिना बताए घर से निकले बालक को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मालीपुर स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया।

मामला मु.अ.सं. 98/2026 धारा 137(2) बीएनएस से जुड़ा था। एसपी के निर्देश पर एसआई अमित सिंह व कांस्टेबल विजय गुप्ता की टीम ने त्वरित कार्रवाई कर बच्चे को खोज निकाला। विधिक कार्रवाई जारी।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top