जल स्रोतों को सुरक्षित ,संरक्षित रखने के लिए प्रधान पंचायत सहायक ,समूह की महिलाएं जिम्मेदारी निभायें।

हरहुआ। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सहित जलस्रोतों को सुरक्षित व संरक्षित करने की भावना से नियमित रूप से मुहैय्या कराने की जिम्मेदारी प्रधान, पंचायत सहायक समूह के सक्रिय सदस्य ईमानदारी संग निभायें ताकि गर्मी में अहम समस्या से ग्रामीणों को राहत मिल सके।

उक्त बातें हरहुआ ब्लाक सभागार में पंचायती राज प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ के निर्देश पर उपनिदेशक (पँचायत) वाराणसी मण्डल के तत्वावधान में ब्लाक सभागार में प्रधान ,पंचायत सहायक व समूह की सक्रिय सदस्यों के एक दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर बीडीओ हरहुआ बद्री प्रसाद वर्मा ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

एडीओ पंचायत रवि सिंह ने कहा कि प्राप्त तकनीकी व व्यावहारीक जानकारी के साथ पंचायतों में पेयजल की उपलब्धता प्राथमिकता में रखते हुए कार्य सभी करेंगे।

प्रशिक्षक राधेश्याम यादव व पुष्पा सिंह ने ग्रामीण पेयजल आपूर्ति योजनांतर्गत महत्वपूर्ण घटकों ,अटल भूजल योजना,सतही भूजल की संरक्षण व सुरक्षित रखना, जल जीवन मिशन के उद्देश्य ,स्किम के हैंड ओवर व टेकओवर,जल संरक्षण सहित हर घर नल जल योजना द्वारा समय से आपूर्ति कराने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण में कुल 111 प्रतिभागियों को स्टेशनरी सहित लंच पैकेट स्वल्पाहार प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के अंत मे प्रतिभागियों ने ‘हम होंगे कामयाब ,हम होंगे कामयाब ,हम होंगे कामयाब एक दिन।हो मन यह विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन’गीत की सामूहिक गायन कर संकल्प लिया।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top