
वाराणसी। दिवानी न्यायालय परिसर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को जन-जन तक पहुंचाने हेतु जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के अध्यक्ष संजीव शुक्ला ने गुरुवार को दीवानी न्यायालय के मुख्य द्वार से प्रचार वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।यह प्रचार वाहन दिवानी न्यायालय के मुख्य द्वार से चलकर जनपद के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए आम जनमानस को जागरूक करते हुए पुनः सायं वापस होगा। इस मौके पर जिला जज संजीव शुक्ला ने कहा कि यह प्रचार प्रसार वाहन आमजन के बीच आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रति जागरूक करेंगे,जिससे अधिक से अधिक वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण हो सके। इस अवसर पर मोटर दावा एवं दुर्घटना प्राधिकरण के पीठासीन अधिकारी रामकेश,अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी आलोक कुमार,जनपद वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण,मुख्य राजस्व अधिकारी अजीत कुमार,अग्रणी जिला प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया अविनाश अग्रवाल एवं समस्त प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी व सदस्यगण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी के पूर्णकालिक सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा जरिये विज्ञप्ति दिया गया।