ऑपरेशन चक्रव्यूह” में चेतगंज पुलिस को बड़ी सफलता वाहन चोर गिरफ्तार,चोरी की मोटरसाइकिल बरामद।

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत थाना चेतगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने वाहन चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में,पुलिस उपायुक्त काशी जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज एवं प्रभारी निरीक्षक चेतगंज के नेतृत्व में थाना चेतगंज पुलिस टीम द्वारा लकड़ी मंडी तिराहे के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान थाना चेतगंज में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026,धारा 303(2) बीएनएस से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल संख्या UP65BK7958 के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संजीव कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी ग्राम बैकुण्ठपुर,पोस्ट मंगारी,थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। इस संबंध में थाना चेतगंज पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम–प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला,उपनिरीक्षक रोहित कुमार तिवारी,उपनिरीक्षक सूरज कुमार शाह,कांस्टेबल प्रदीप कुमार,थाना चेतगंज कमिश्नरेट वाराणसी चेतगंज पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top