
दी इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की वाराणसी शाखा द्धारा आज दिनांक 09.05.2026 दिन शनिवार को 10:30 बजे से विषय ” जी एस टी ”पर एक सेमिनार का आयोजन होटल बालाजी पैलेस महमूरगंज वाराणसी में किया गया I
जिसका विषय :
1 – इनकम टैक्स एक्ट 2025 एवं इनकम टैक्स रूल में बदलाव और प्रभाव
2- जी एस टी ट्रिब्यूनल में अपील फाइल करने में समस्या एवं उनका समाधान।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा की वरिष्ठ सदस्य सीए रश्मि केसरवानी एवं पूर्व अध्यक्ष सीए . संजय ओझा , ने किया।
कार्यक्रम का संचालन सीए तन्वी सिंह और सीए दिव्य भरद्वाज ने किया।
प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता सीए प्रेरणा किशोर पेशोरी ने बताया की नया इनकम टैक्स एक्ट , 2025 01 अप्रैल 2026 से लागू होगा। ये 1961 के 65 साल पुराने एक्ट की जगह लेगा। टैक्स रेट नहीं बदले, लेकिन भाषा और प्रोसेस बहुत आसान हो गई है। अब नए एक्ट में डाटा आपने कहा रखा है और अगर आप क्लाउड यूजर है तो आपको उसका भी डिटेल देना होगा।
सैलरी के अलाउंसेस में कुछ जगहों पे करमुक्त अलाउंसेस की राशि को बढ़ाया गया है।
कार्यक्रम में द्वितीए सत्र के वक्ता सीए गौरव गुप्ता ने बताया की GSTAT = गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स अपीलेट ट्रिब्यूनल ये GST के तहत सेकंड लेवल अपील अथॉरिटी है। पहले कमिश्नर अपील्स , फिर GSTAT, फिर हाई कोर्ट सुप्रीम कोर्ट में पेपर ये बताता है कि GSTAT में फाइल करते वक्त कौन-कौन सी प्रोसीजरल और प्रैक्टिकल दिक्कतें आ रही हैं। उन्हें कैसे दूर किया जा सकता है
कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय एवं कोषाध्यक्ष नमन कपूर ने किया।
इस कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष सीए. विकास द्विवेदी शाखा कोषाध्यक्ष एवं ,सिकासा अध्यक्ष सीए नमन कपूर, कार्यकरणी सदस्य सीए श्रीप्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष सीए नीरज कुमार सिंह और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।