एडीएम ने स्वगणना के प्रति अधिवक्ताओं को किया जागरूक

 

 

सुलतानपुर। अपने मोबाइल से ही स्वगणना कर विशिष्ट पहचान संख्या ठीक तरह से रखने समेत अन्य जानकारी देते हुए एडीएम (एफआर) राकेश कुमार सिंह ने सोमवार को बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे व अन्य अधिवक्ताओ के साथ जिला न्यायालय प्रांगण में बैठक कर अधिवक्ताओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि स्वगणना का कार्य 21 मई तक चलेगा। उन्होंने अपनी ही मोबाइल से स्वगणना करने का तरीका बताया और अन्य लोगों को भी उसके प्रति जागरूक करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि स्वगणना के लिए संबंधित वेबसाइट को अपने मोबाइल,कंप्यूटर या टैबलेट पर खोलकर कैप्चा कोड भरे और इसके बाद अन्य जानकारी से जुड़ा कालम भरकर आवेदन को सबमिट करें और विशिष्ट पहचान संख्या का स्क्रीनशॉट सुरक्षित रख लें और कोई परेशानी आने पर संबंधित कर्मियों से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि 21 मई तक हर हाल में स्वगणना का ऑनलाइन कार्य करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दौरान अधिवक्ता अशोक सिंह,संतोष मिश्र,तारकेश्वर सिंह,नागेंद्र प्रताप सिंह व अन्य मौजूद रहें।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top