img 20250806 wa0005

बीएलओ ड्यूटी का परिषदीय शिक्षकों ने किया विरोध,उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कादीपुर इकाई के नेतृत्व में मंगलवार को परिषदीय शिक्षकों ने बीएलओ ड्यूटी लगाए जाने का विरोध जताया।

कादीपुर तहसील में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान कादीपुर, दोस्तपुर, बल्दीराय, अखंडनगर और करौदी कला ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए बीएलओ ड्यूटी से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग की।इस अवसर पर कादीपुर अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि शिक्षकों को शैक्षिक कार्यों से हटाकर गैर-शैक्षिक कार्यों में लगाने से विद्यालयों में बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

\"\"

उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों के साथ-साथ बच्चों की शैक्षिक गुणवत्ता भी प्रभावित होगी, अतः शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी से मुक्त किया जाए।जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नारायण मिश्र, तहसील प्रभारी रविंद्र यादव, करौदी कला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, अखंडनगर अध्यक्ष विजय प्रताप यादव, मंत्री लालचंद, संतोष आर्य, संजय यादव, जगदंबा गुप्ता, अरविंद कुमार, रूबी सिंह, सुरेंद्र यादव, विवेक यादव, अतुल सिंह, शैलेश कुमार, मनोज सिंह, ब्रजेश पासवान, सभाजीत, मंशाराम सहित सैकड़ों शिक्षक इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top