सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम में सनबीम शिक्षण समूह का शानदार प्रदर्शन।

1291 विद्यार्थियों ने हासिल की 100% सफलता,विभिन्न शाखाओं के छात्रों ने रचा नया कीर्तिमान।

वाराणसी। सीबीएसई कक्षा-12 परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया इतिहास रच दिया। समूह की सभी शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद का नाम गौरवान्वित किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सनबीम

भगवानपुर,लहरतारा,वरुणा,सनसिटी एवं सारनाथ शाखाओं में हर्ष और उत्सव का माहौल देखने को मिला। इस वर्ष सनबीम शिक्षण समूह की पांचों शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें सभी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। साथ ही 334 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100 में 100 अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। मानविकी वर्ग में दीया जीवनानी (सनबीम लहरतारा) ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूह में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं गणित वर्ग में इशिता सिंह (सनबीम भगवानपुर) ने 96.6 प्रतिशत,वाणिज्य वर्ग में अर्णव सिंह (सनबीम वरुणा) ने 98 प्रतिशत तथा जीव विज्ञान वर्ग में मनस्वी मेहता (सनबीम भगवानपुर) ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने मानविकी वर्ग में 97.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए,जबकि जीव विज्ञान वर्ग में मनस्वी मेहता ने 97 प्रतिशत अंक अर्जित किए। सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मानविकी वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार एवं सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने जीव विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी बनाया नया रिकॉर्ड इस वर्ष विशेष रूप से सनबीम छात्रावास के विद्यार्थियों ने भी अभूतपूर्व सफलता अर्जित कर नए रिकॉर्ड स्थापित किए। विद्यालय परिवार,अभिभावकों एवं शिक्षकों में परिणाम को लेकर पहले से ही उत्साह एवं आत्मविश्वास देखने को मिल रहा था। परिणाम घोषित होते ही सभी शाखाओं में जश्न का माहौल बन गया। शाखाओं का औसत प्रदर्शन भी रहा शानदार सनबीम भगवानपुर – 81.6%सनबीम वरुणा – 80%सनबीम लहरतारा – 79.86%सनबीम सारनाथ – 79.41%सनबीम सनसिटी – 75.46%प्रबंधन ने दी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेस वार्ता के दौरान सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक,उपाध्यक्ष श्रीमती भारती मधोक,निदेशिका श्रीमती अमृता बर्मन,सहनिदेशिका श्रीमती प्रतिमा गुप्ता एवं मानद निदेशक श्री हर्ष मधोक ने विद्यार्थियों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सनबीम समूह सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में भी सनबीम के विद्यार्थी निरंतर नए आयाम स्थापित करेंगे।विद्यालय प्रबंधन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस ऐतिहासिक सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top