कुड़वार के अवैध शराब तस्करो की अब खैर नहीं

कुड़वार क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने और बिक्री करने वाले तस्करो की अब खैर नहीं. कुड़वार के नए थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रवीण यादव इस कारोबार की नस तोड़ने की बानगी पहले ही पेश कर चुके हैं. एक समय था जब बंधुआ कला बाबा जी का सगरा व सहाबागंज में बड़े स्तर पर कच्ची शराब का कारोबार होता था. कच्ची शराब से हो रहे नुकसान को ताक पर रखकर पुलिस महीना लेकर इस अवैध कारोबार को खूब फलने फूलने का मौका भी देती थी. बात 2021-22 की है. तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विपिन चंद्र मिश्र ने बंधुआ कला थाने की बागडोर इंस्पेक्टर प्रवीण यादव को सौंपी. थाना प्रभारी बनते ही प्रवीण ने कच्ची शराब बनाने वालों को सबक सिखाना शुरू कर दिया. करीब 30 साल से बनती और बिकती चली आ रही शराब बिक्री कारोबार को इस कदर ध्वस्त किया की इससे जुड़े लोग सम्मानजनक रोजगार से जुड़ने के लिए विवश हो गए. इस गुडवर्ड के लिए उन्हें इनाम दिया गया. प्रवीण यादव के कार्य से प्रभावित होकर तत्कालीन जिला आबकारी अधिकारी हितेंद्र शेखर ने कप्तान व डीएम रवीश गुप्ता मिलकर उन्हें इस कारोबार की जड़ काटने के लिए जिले भर की जिम्मेदारी सौंपी गई थी.

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top