स्पिक मैके आउटरीच कार्यक्रम में पं रूद्रशंकर के कत्थक नृत्य देख दर्शक मंत्रमुग्ध।

सेंट जांस मेहरौली में द इंडियन यूथ समिट व स्पिक मैके आउटरीच की ओर से आयोजन।

वाराणसी। सेंट जांस मेहरौली में द इंडियन यूथ समिट व स्पिक मैके आउटरीच के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को बनारस घराने के बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार प्राप्त कलाकार पं. रूद्रशंकर मिश्र के कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति नें उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से आये समस्त विद्यार्थियों का मन मोह लिया। उन्होंने भारत की प्रख्यात कत्थक नृत्यांगना स्व. सितारा देवी की अनुपम शैली और उनकी नृत्य कलाओं पर आधारित अद्भुत प्रस्तुति देकर बनारस घराने की समृद्ध परम्परा से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति में प्राचीन नृत्य शैली से परिचित कराया। उन्होने कत्थक नृत्य का शुभारम्भ

शिव स्तुति तत्पश्चात भजन जय शिव शंकर, जय गंगाधर की प्रस्तुति दी जो शिव की करुणा, विराटता एवं गंगाधर स्वरूप का मनोहारी वर्णन करती है। राधा कृष्ण के प्रेम लीलाओं की मनोहारी प्रस्तुति देकर दर्शकों मंत्रमुग्ध कर दिया। तबले पर उदय शंकर मिश्र गायन राघवेंद्र शर्मा एवं सारंगी पर अंकित मिश्रा नें संगत की।

इसके पूर्व कार्यक्रम शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विधि सेवा प्राधिकरण वाराणसी (डीएलएसए) के सचिव राजीव मुकुल पाण्डेय प्रधानाचार्य सुसई राज नें दीप प्रज्जवलन कर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सुसई राज संचालन अहमद अज़ीज़ प्रमिति पाण्डेय नें किया।

इस अवसर पर स्पिक मैके के प्रदेश सचिव श्रेयस शुक्ला, कोषाध्यक्ष डॉ शुभा सक्सेना समन्वयक विभा सिंह इंडियन यूथ सम्मिट के फाउंडर ह्रशभ द्विवेदी अभिषेक वर्मा वत्सल कृष्णा टीचर इंचार्ज शिव प्रकाश, पवन सिंह सहित उत्तर भारत के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top