PRV 8014 और 6087 को राघपुर शुक्ल में सुरक्षा उपकरण व रिस्पांस टाइम परखा

जीरो टॉलरेंस सिर्फ भाषण नहीं, एक्शन है’: SP आधी रात सड़क पर उतरीं
बीट में एक्टिव रहो, पीड़ित को तुरंत मदद दो’: SP का सख्त निर्देश
सुलतानपुर की एकमात्र ऐसी अधिकारी हैं जो मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति को जमीन पर उतारने की पूरी कोशिश कर रही हैं
‘जब जिले की SP चारू निगम आधी रात सड़क पर उतरकर सिस्टम चेक कर रही हैं तो ये ‘जीरो टॉलरेंस’ सिर्फ भाषण नहीं, एक्शन है।
बाकी जिले के अधिकारी सिर्फ कागज पर जीरो टॉलरेंस लागू करके खुश हैं
एसपी चारू निगम औचक निरीक्षण रात 11 बजे के बाद जब पूरा शहर सो रहा था, SP सड़क पर खड़ी होकर डायल 112 का हिसाब ले रही थीं
सुलतानपुर, कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर चारू निगम ने 17/18 मई की रात डायल 112 की पीआरवी वाहनों का औचक निरीक्षण किया।
एसपी ने दोनों वाहनों को रुकवाकर उनमें मौजूद सुरक्षा उपकरणों की जांच की और ‘रिस्पांस टाइम’ यानी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचने के समय की गहन समीक्षा की। फोटो में SP चारू निगम PRV 8014 के बोनट पर रखे दस्तावेज चेक करती दिख रही हैं। साथ में पुलिसकर्मी टैबलेट और टॉर्च के साथ मौजूद हैं
एसपी चारू निगम का सख्त निर्देश’ ड्यूटी पर तैनात सभी पुलिसकर्मी अपने-अपने बीट क्षेत्र में निरंतर गतिशील रहें। पेट्रोलिंग लगातार करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में पीड़ित को तुरंत और त्वरित सहायता सुनिश्चित की जा सके। डायल 112 की साख रिस्पांस टाइम से ही बनती है
डायल 112 यूपी पुलिस की सबसे अहम इमरजेंसी सेवा है। एसपी का रात में खुद सड़क पर उतरकर PRV चेक करना साफ संदेश है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। गोसाईगंज और जयसिंहपुर जैसे संवेदनशील इलाकों में रात की पेट्रोलिंग और तेज होगी