
वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के क्रीड़ा परिषद सभागार में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन (आईएबीएफ) द्वारा आयोजित “बनारस ट्रॉफी : 2026” का आयोजन रोमांचक मुकाबलों के साथ संपन्न हुआ देशभर से आए महिला एवं पुरुष मुक्केबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन के दौरान आईएबीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र खिलाड़ियों का लगातार उत्साहवर्धन करते रहे।
बनारस ट्रॉफी-2026 एलीट महिला ओपन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में बैंटम वेट (53.5 किग्रा) वर्ग में दिल्ली की चंचल कुमारी ने स्वर्ण पदक, हिमाचल प्रदेश की आकांक्षा ने रजत पदक तथा राजस्थान की विमला कुंवर एवं मध्य प्रदेश की लक्ष्मी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लाइट वेट (61.2 किग्रा) वर्ग में जम्मू-कश्मीर की रानी देवी ने स्वर्ण पदक, दिल्ली की शिवानी ने रजत पदक जबकि हरियाणा की श्वेता एवं बिहार की ज्योति कुमारी ने कांस्य पदक जीता। सुपर वेल्टर वेट (69.9 किग्रा) वर्ग में पंजाब की कोमलप्रीत कौर ने स्वर्ण पदक, दिल्ली की संजना ने रजत पदक तथा राजस्थान की चेस्टा मर्तिया एवं मध्य प्रदेश की दीपाली केवट ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं बनारस ट्रॉफी-2026 एलीट पुरुष ओपन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में हैवी वेट (92 किग्रा) वर्ग में मध्य प्रदेश के होनफी ओइहवान ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के आयुष ने रजत पदक एवं पंजाब के हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक प्राप्त किया। लाइट वेट (61.2 किग्रा) वर्ग में हरियाणा के अक्षय चाहल ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के रोहित ने रजत पदक तथा राजस्थान के सूरज प्रताप सिंह डफोरा ने कांस्य पदक जीता। मिडिल वेट (72.6 किग्रा) वर्ग में हरियाणा के यशपाल ने स्वर्ण पदक, पंजाब के मनजोत सिंह ने रजत पदक एवं चंडीगढ़ के विकास ने कांस्य पदक हासिल किया। लाइट हैवी वेट (79.4 किग्रा) वर्ग में हरियाणा के प्रविश कुमार ने स्वर्ण पदक, दिल्ली के परवीन कुमार ने रजत पदक तथा दिल्ली के रॉबिन ने कांस्य पदक प्राप्त किया। क्रूजर वेट (80.2 किग्रा) वर्ग में पंजाब के विक्रांत सिंह ने स्वर्ण पदक, राजस्थान के देवेंद्र मुक्कर ने रजत पदक एवं चंडीगढ़ के ध्रुव गुप्ता ने कांस्य पदक जीता।
इस दौरान डॉ. राकेश मिश्र, राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएबीएफ ने “आईएबीएफ प्रो बॉक्सिंग लीग : सीजन-1” की घोषणा करते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता 6 से 10 जुलाई 2026 तक नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगी। इसमें देश के चारों ज़ोन की टीमें हिस्सा लेंगी।
मौके पर फेडरेशन के आयोजन समिति सदस्य डॉ के.एन. पांडेय ने बताया कि इस पूरे टूर्नामेंट में संगठन में पारदर्शिता और तकनीकी मजबूती पर जोर दिया, साथ ही पहली बार वाराणसी में हुए प्रो बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बहुत से प्रतिभावान खिलाड़ियों के लिए प्लेटफार्म बना है।
आयोजन में मुख्य रूप से श्री कुल पीठ के पीठाधीश्वर सचिंद्रनाथ महाराज ,संयुक्त सचिव आशुतोष ओझा, शशि प्रकाश सिंह, अरुण पांडेय व अन्य की उपस्थिति रही।