विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौबीस को करेंगे लखनऊ मे विशाल बैठक।

गाजीपुर के निशा हत्याकांड एवं पूर्व मंत्री पर हमले को लेकर भरेंगे हुंकार

वाराणसी 19 मई अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा की राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय बैठक चौबीस मई रविवार को लखनऊ मे बड़ी बैठक होगी । सपा के वरिष्ठ नेता एवं विश्वकर्मा समाज के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने बताया कि चौबीस मई रविवार को लखनऊ स्थित मकबूलगंज विश्वकर्मा मंदिर पर प्रातः दस बजे से बैठक आयोजित है। बैठक मे मुख्य अतिथी सपा के दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री व विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामआसरे विश्वकर्मा संबोधित करेंगे। सपा नेता विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा ” ने बताया कि अति महत्वपूर्ण बैठक मे उ प्र के समस्त जनपद के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे बैठक मे विश्वकर्मा समाज के उपर हो रहे लगातार अत्याचार एवं पुलिस उत्पीड़न व गाजीपुर निशा हत्याकांड एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा के उपर हमले को लेकर चर्चा की जायेगी एवं निशा हत्याकांड मे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए निर्णय लिया जायेगा।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top