
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज वाराणसी द्वारा शासन के आदेशानुसार दिनांक 18.05.20 26 को प्रवेश महोत्सव हेतु महाविद्यालय के शिक्षकों की दो टीम ने अलग-अलग इंटर कॉलेजों में विद्यार्थियों की प्रवेश हेतु काउंसलिंग की जिसके अंतर्गत बुलानाला परिसर से शिक्षकों की टीम श्री हरिश्चंद्र बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन एवं श्री अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज मैदागिन में गई और वहां छात्राओं से बातचीत की टीम का निर्देशन डॉ वेणु वनिता ने किया ,उनके साथ डॉ. कंचन सिंह डॉ. सत्य प्रकाश भारती ,डॉ. विनोद उपाध्यायआदि शिक्षकों ने छात्राओं को अग्रसेन महाविद्यालय में प्रवेश हेतु जागरूक किया एवं पंपलेट प्रदान किया। साथ ही परमानंदपुर परिसर से डॉ अपर्णा शुक्ला के निर्देशन में शिक्षिकाओं की टीम एच. सी. पी. इंटर कॉलेज लोधान एवं विकास इंटरमीडिएट कॉलेज नवालपुर गई एवं प्रवेश उत्सव के अंतर्गत छात्राओं से काउंसलिंग की गई जिससे कि महाविद्यालय में प्रवेश की संख्या में बढ़ोतरी हो सके। उनके साथ श्रीमती शोभा प्रजापति डॉ प्रियंका, डाॅ नीलू गर्ग शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई एवं छात्राओं को प्रवेश हेतु जागरूक किया। दिनांक 19.05. 2026 को भी परमानंदपुर परिसर की टीम डॉ अपर्णा शुक्ला ,श्रीमती शोभा प्रजापति, डॉ नीलू गर्ग, डॉ प्रियंका श्रीवास्तव द्वारा रानी मुरार कुमारी इंटर कॉलेज भोजुबीर तथा रामप्यारी प्रभा इंटर कॉलेज, परमानंदपुर में प्रवेश जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।अत्यधिक गर्मी के कारण सभी इंटर कॉलेज बंद किए गए हैं अतः अब यह प्रवेश उत्सव कार्यक्रम जुलाई में पुनः संपादित किया जाएगा।