
वाराणासी-21 मई2026 विद्युत मजदूर पंचायत उ०प्र० का एक प्रतिनिधि मंडल प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष राजनारायण सिंह की अगुवाई में निदेशक का0 एवं प्रशा0 एवं निदेशक वित्त से मिलकर उनको पूर्वांचल डिस्कॉम में तैनाती पर बधाई देते हुये कर्मचारी समस्याओं के साथ ही बनारस सहित अन्य जिलों में बिजली की व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु मानक के अनुरूप हटाये गए संविदाकर्मियों को तैनात कर आम उपभोक्ताओं को निर्वाध विधुत आपूर्ति देने सहित पूर्व में कारपोरेशन स्तर से बी0ओ0डी0 द्वारा पूर्वांचल डिस्कॉम में विभिन्न पदों के 5436 स्वीकृत पदों पर फ्रेश भर्ती कराने हेतु कारपोरेशन को प्रस्ताव भेजने आदि समस्याओं से अवगत कराया गया।
वही पंचायत का प्रतिनिधि मंडल निदेशक वाणिज्य से मिलकर B.LS. (फिनटेक) द्वारा देवतुल्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं के बिजली बिलों की रसीदों में व्यापक स्तर पर कथित फर्जीवाड़ा एवं अनियमितताएं किए जाने जिसमे बिजली बिलों की धनराशि वसूल किए जाने के बावजूद विभागीय अभिलेखों में भुगतान अंकित न होने के बाद विभाग द्वारा उक्त कम्पनी पर कार्यवाही करने के उपरांत भी मेसर्स सरल इत्यादि कम्पनी को कैश काउंटर कलेक्शन हेतु दिए जाने पर नाराजगी जाहिर करते हुये विद्युत मजदूर पंचायत उ०प्र० ने मांग किया है कि-
मेसर्स सरल को दिये गए सभी काउंटर तत्काल विभागीय कर्मचारियों से चलाने हेतु निर्देश जारी करने के साथ ही B.L.S. (फिनटेक) एवं संबंधित दोषियों के विरुद्ध तत्काल FIR दर्ज कराई जाए,B.LS. (फिनटेक) को तत्काल प्रभाव से काली सूची (Black List) में डालने के साथ ही,संपूर्ण प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक एवं विभागीय कार्रवाई की जाए प्रभावित उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए उनके भुगतानों का सत्यापन कर उचित राहत प्रदान की जाए।
प्रतिनिधि मंडल में सर्वश्री राजनारायण सिंह, ओ0पी0 सिंह, जिउतलाल, अंकुर पाण्डेय,श्यामलाल, के0पी0 दुबे आदि उपस्थित रहे।