जीवन का सशक्त माध्यम हमारी सोच में निहित होकर कार्यो में दिखती है: सूर्यप्रकाश मौर्य

हरहुआ। जीवन का सशक्त माध्यम हमारी सोच में निहित होकर कार्यो में दिखती है

उक्त बातें जन कल्याण सोशल सोसाइटी कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि सूर्यप्रकाश मौर्य उर्फ ‘भीम’ ग्राम प्रधान आयर ने अपने सम्बोधन में व्यक्त किया।

विशिष्ट अतिथि बिपिन कुमार प्रधान शिवरामपुर तथा खरपत्तू प्रधान अहिरौली ने कहा कि हमें समाज के हर वर्ग के लिए सेवा धर्म निभाकर जीवन के दायित्व को पूरा करना होगा।

प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय अजोरपट्टी प्रमोद कुमार ने कंप्यूटर संचालित कर कार्यालय कार्य का शुभारम्भ किया गया।सामाजिक कार्यो की जानकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने दी

समारोह में ग्राम पंचायत अहिरौली की वालेंटियर अनीता, ग्राम पंचायत शिवरामपुर की वालेंटियर चंदा विश्वकर्मा तथा ग्राम पंचायत वालेंटियर आकांक्षा सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत से चयनित दस-दस नेतृत्वकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त तीनों ग्राम पंचायतों की आशा कार्यकर्त्रियाँ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियाँ एवं अन्य ग्रामीण महिलाएँ भी कार्यक्रम में सम्मिलित रहीं।

धन्यवाद ज्ञापन कोषाध्यक्ष अनिल कुमार ने दी। वही

कार्यक्रम का संचालन जन कल्याण सोशल सोसाइटी बेलवरिया, मुर्दहा, वाराणसी के सचिव प्रमोद पटेल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर अधिवक्ता श्रीमती सुधा दक्ष, हरीश पाल, रणजीत कुमार, अशोक पटेल, श्रीमती नेहा पटेल, सुजीत कुमार, अजीत कुमार, गौरव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top