महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से की अपने परिवार की जनगणना

वाराणसी आज दिनांक 21 मई को डिजिटल क्रांति और ‘डिजिटल इंडिया’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने एक अनुकरणीय पहल की। उन्होंने अपने आवास पर मोबाइल के माध्यम से स्वयं ऑनलाइन जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने देश के विकास में सटीक आंकड़ों के महत्व को रेखांकित किया और तकनीक के इस दौर में सरकार द्वारा प्रदान की गई ऑनलाइन जनगणना की सुविधा की सराहना की।

“जनगणना केवल नागरिकों की गिनती नहीं है, बल्कि यह देश के भविष्य, विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण का आधार है। ऑनलाइन जनगणना न केवल समय की बचत करती है, बल्कि यह पूरी तरह सुरक्षित, सटीक और पारदर्शी है। मैंने आज अपने परिवार की जानकारी स्वयं दर्ज कर राष्ट्र निर्माण के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।”

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top