कुड़वार: अझूई ग्राम पंचायत भवन में टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ, क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद कमर खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन

 टीबी मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत गुरुवार 22 मई 2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुड़वार की ओर से ग्राम पंचायत अझूई में विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद कमर खान ने फीता काटकर किया।

चेस्ट एक्स-रे से टीबी की जांच

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चेस्ट एक्स-रे की मदद से टीबी के मरीजों को खोजने के लिए निःशुल्क जांच शिविर लगाया। क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद कमर खान के सहयोग से लगे इस कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी जांच कराई।ग्रामीणों को किया जागरूक

इस अवसर पर डॉक्टरों ने उपस्थित ग्रामीणों को टीबी रोग के लक्षण, बचाव, उपचार और नियमित जांच के बारे में विस्तार से जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि टीबी लाइलाज नहीं है, समय पर जांच और पूरा इलाज कराने से यह पूरी तरह ठीक हो जाती है।मेडिकल कैंप में डॉ मोहम्मद आसिफ खान, डॉ मोहम्मद अज़ीमोशान, फार्मासिस्ट विकास कुमार, लैब टेक्नीशियन सूरज कुमार, स्टाफ नर्स प्रीति, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी किरन यादव, एक्स-रे टेक्नीशियन शादाब खान और वार्ड बॉय वीर बहादुर सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम मौजूद रही। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामवासियों ने भाग लिया।

क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की अपील

क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद कमर खान ने ग्रामीणों से अपील की कि खांसी, बुखार या वजन घटने जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 2026 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है, इसमें सभी का सहयोग जरूरी है।`

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top