पूर्व वित्त मंत्री स्व. हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश” स्मृति क्रिकेट शिविर में स्किल डेवेलपमेंट एवं मेंटल एबिलिटी कार्यशाला आयोजित।

वाराणसी। पूर्व वित्त मंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार स्वर्गीय हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव “हरीश जी” की स्मृति में वर्ष पर्यन्त चल रहे स्पेशल क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर के अंतर्गत आज स्किल डेवेलपमेंट एवं मेंटल एबिलिटी पर विशेष कार्यशाला का आयोजन महान संत चिंतामणि मुखर्जी जी के पावन बागबां सी.एम. एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज, भेलूपुर स्थित खेल प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन चिंतामणि मुखर्जी क्रिकेट/स्पोर्ट्स अकादमी द्वारा संचालित पूर्वी उत्तर प्रदेश की अग्रणी एवं ख्यातिलब्ध आनंद क्रिकेट अकादमी,वाराणसी के तत्वावधान में संपन्न हुआ।विशेष कार्यशाला के मुख्य अतिथि शिवानंद सिंह (अधिष्ठाता, राजपूत स्पोर्ट्स) रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जूडो कोच लाल बाबू एवं अनुराग पांडेय,एडवोकेट उपस्थित रहे। समारोह की अध्यक्षता आनंद क्रिकेट अकादमी के संस्थापक एवं वरिष्ठ क्रिकेटर पी.पी. आनंद मिश्रा,एडवोकेट ने की।कार्यशाला में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट में तकनीकी दक्षता, मानसिक मजबूती, अनुशासन एवं खेल भावना के महत्व पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया गया। वक्ताओं ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ मानसिक संतुलन एवं आत्मविश्वास विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर आयोजकों ने जानकारी दी कि बहुत जल्द देश के ख्यातिप्राप्त क्रिकेट कोच एवं द्रोणाचार्य अवार्डी डॉ. संजय भारद्वाज तथा उत्तर प्रदेश रणजी इतिहास के महान तेज गेंदबाज आशीष विंस्टन जैदी भी शिविर में उपस्थित होकर खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा क्रिकेटरों,खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top