
सुल्तानपुर शहर के अहमट चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सीओ सिटी की गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोगों को गाड़ी में ब्लास्ट जैसी आवाजें सुनाई देने लगीं।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों ने फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई।