नूरैन खान और वैभव नारायण सिंह की जोड़ी ने युगल लीग का और अश्वनी चक्रवाल तथा गौरव गुप्ता ने अपना एकल लीग का पहला मैच जीता

वाराणसी, 26 मई। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गए पुरुष वर्ग के युगल मुकाबले में नूरैन खान एवं वैभव नारायण की अनुभवी जोड़ी ने निशान्त सिंह और दिब्यांश सिंह की युवा जोड़ी को सीधे मुकाबले में 23-5 और 25- 8 से पराजित करके पूर्ण अंक अर्जित किया तो वहीं आज खेले गए पुरुष वर्ग के सिंगल्स मुकाबले में जाने माने सीनियर खिलाड़ी अश्वनी चक्रवाल ने दूसरे सीनियर खिलाड़ी श्री प्रसाद सोनी को 24-10 और 25-9 से प्रतप्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी गौरव गुप्ता ने उभरते हुये युवा खिलाड़ी निशान्त सिंह को सीधे मुकाबले में 24-14,25-10 से हराकर महत्वपूर्ण दो दो अंक अर्जित करने में सफल हुये।
मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में मैच अंपायर जमुनाधर गुप्ता, रेणुका राय, हर्षित केसरी, प्रसाद सोनी प्रसाद और कृष्ण दयाल यादव ने किया।