
स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वाराणसी जनपद के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विभोर भृगुवंशी को भारतीय स्कूली बास्केटबॉल बालिका टीम का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है। भारतीय स्कूली बास्केटबॉल टीम 13 जून से 23 जून 2026 तक सर्बिया में आयोजित विश्व स्कूल बास्केटबॉल गेम्स 2026 में प्रतिभाग करेगी। उक्त टीम का प्रशिक्षण शिविर रांची, झारखंड के हरवंश ताना भगत इंडोर स्टेडियम में दिनांक 26 मई से 12 जून 2026 तक आयोजित होगा।
विभोर भृगुवंशी इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में प्रतिभाग कर चुके है। वे उत्तर प्रदेश की कई पदक विजेता टीमों को भी प्रशिक्षण दे चुके है। भुवनेश्वर नगर कालोनी निवासी विभोर भृगुवंशी वर्तमान में बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी के अंतर्गत कार्यरत है। विभोर भृगुवंशी की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ अशोक कुमार सिंह, कार्तिक राम आदि ने शुभ कामना व्यक्त की है।