महिला वर्ग के युगल में रितंभरा और सौम्या यादव की दूसरी और रिषिता केशरी तथा आर्या यादव की पहली जीत।
पुरुष वर्ग में गौरव गुप्ता और कृष्ण दयाल यादव की दूसरी और जमुना दयाल और हर्षित केशरी के युगल की पहली जीत।

वाराणसी, 28 मई। वाराणसी जिला कैरम एसोसिएशन के तत्वावधान ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चन्द्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष में चल रही पांचवी स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम लीग प्रतियोगिता के पांचवें दिन महिला एवं पुरुष वर्ग के सिंगल्स और डबल्स के कुल 9 मैच खेले गये जिनके परिणाम इस प्रकार रहे –
महिला युगल में रितंभरा और सौम्या यादव की मजबूत जोड़ी ने रिषिता केशरी और आर्या यादव की युवा जोड़ी को दो सीधे सेटों में 18-6,23-10 से हराया तो वहीं रिषिता और आर्या की जोड़ी ने अपने दूसरे लीग मैच में हरियाली सिंह और अंजली केशरी की जोड़ी को तीन संघर्ष पूर्ण सेटों में 14-18,25-18 और 24-10 से हराकर फाइनल तक पंहचने की आशा को कायम रख्खा।
जबकी पुरूवर्ग के युगल मुकाबले में कृष्ण दयाल यादव और गौरव गुप्ता की मजबूत जोड़ी ने युवा निशांत सिंह और दिब्यांश सिंह की युवा जोड़ी को सीधे मुकाबले में 25-5 और 25- 7 से पराजित करके लीग की दूसरी जीत दर्ज करने में कामयाब रहे तो वहीं पुरुष वर्ग के दूसरे डबल्स मुकाबले मे जमुना दयाल और हर्षित केशरी की जोड़ी ने मजबूत और अनुभवी विनोद यादव और अभिषेक विश्वकर्मा की जोड़ी को तीन संघर्ष पूर्ण सेटों में 15-14, 11-24
और 21-15 से पराजित करके डबल्स में उलटफेर की स्थिति बन दिया।
वहीं आज ही खेले गये महिला वर्ग के एकल लीग मुकाबले में सीनियर खिलाड़ी जानी मानी खिलाड़ी रितम्भरा ने जूनियर खिलाड़ी काब्या सेठ को आसानी से 25-5 , 25-7 से , जूनीयर खिलाड़ी जागृती सोनी ने सीनीयर खिलाड़ी अंजली गुप्ता को 21-13, 18-10 से और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी सौम्या यादव ने भी जुनियर खिलाड़ी काब्या सेठ को 206, 24-5 से हरा कर लीग की अंक तालिका पहली विजय दर्ज कराया।तो वहीं पुरुष वर्ग के एकल लीग मुकाबले में शिवदयाल यादव ने लगातार दो मुकाबलों में क्रमशः अश्वनी मौर्या और प्रियांशु यादव को दो सीधे मुकाबले में 25-5,24-10 और 25-8,25-8 से हराकर अपने विजय अभियान की शानदार शुरुआत किया।
आज के मैंचों का संचालन अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक और इस प्रतियोगिता के प्रधान निर्णायक श्री रमेश कुमार वर्मा और आयोजन सचिव अश्विनी चक्रवाला की देखरेख में मैच अंपायर रेणुका राय, जमुनाधर गुप्ता, हर्षित केसरी, प्रसाद सोनी , गौरव गुप्ता, प्रियान्शू यादव , रितंभरा , हरियाली सिंह और कृष्ण दयाल यादव ने किया।