
वाराणसी। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी विनोद कुमार त्रिपाठी को सामाजिक सेवा, जनकल्याण एवं मानवीय कार्यों में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए नई दिल्ली स्थित होटल आईटीसी वेलकम में आयोजित “ग्लोबल एक्सीलेंस समिट 2026” के दौरान मानद डॉक्टरेट (एच.सी) पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से उनके शुभचिंतकों, मित्रों एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति में विनोद कुमार त्रिपाठी को यह सम्मान प्रदान किया गया। आयोजकों ने कहा कि समाज के प्रति उनकी निष्ठा, सेवा भावना और निरंतर जनहित में किए जा रहे कार्य अत्यंत प्रेरणादायी हैं। वर्षों से वे जरूरतमंदों की सहायता, धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी तथा समाज के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।
सम्मान प्राप्त करने के बाद विनोद कुमार त्रिपाठी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार के अग्रज एवं अनुज, सहयोगियों, मित्रों और शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग से उन्हें यह गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल एक उपाधि नहीं बल्कि समाजसेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा है।
ग्लोबल एक्सीलेंस समिट द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान सामाजिक क्षेत्र में विनोद कुमार त्रिपाठी की सक्रियता एवं उत्कृष्ट योगदान का प्रमाण माना जा रहा है। उनके सम्मानित होने पर वाराणसी सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।