भीषण गर्मी में वाराणसी व्यापार मंडल बना गरीबों का सहारा

रिक्शा चालकों,दिव्यांगों व मजदूरों को वितरित किया गया चश्मा,गमछा और पानी

वाराणसी। भीषण गर्मी को देखते हुए वाराणसी व्यापार मंडल एवं पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में गरीब रिक्शा चालकों,टॉली चालकों,दिव्यांगों एवं राह चलते मजदूरों के बीच धूप का चश्मा,गमछा एवं पानी का वितरण किया गया। यह सेवा कार्य वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्घा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस दौरान जरूरतमंद लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सामग्री वितरित की गई। सहायता पाकर रिक्शा एवं टॉली चालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। रिक्शा चालकों ने कहा कि आज तक किसी ने उनके बारे में नहीं सोचा,लेकिन वाराणसी व्यापार मंडल ने गरीबों की पीड़ा को समझते हुए सराहनीय कार्य किया है। लोगों ने वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्घा जी का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद एवं आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सत्य प्रकाश जायसवाल,शाहिद कुरैशी,सुजीत वर्मा,प्रिंस दिलीप,आशीष शर्मा,प्रिया अग्रवाल,संगीता चौबे,सुनील चौरसिया,रवि चौरसिया,महेश चौरसिया,रमेश चौरसिया,उमा यादव,किशोरी दुबे,बिंदु सिंह,रोहित सिंह,भावना सिंह,प्रियम प्रगा तिवारी,समीर यादव,अनिकेश निगम,साहिल यादव,अमरनाथ चौरसिया,सूजीत चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top