
आज दिनांक 29 मई को भारतीय जनता पार्टी कैंट विधानसभा के सभी 6 मंडलों द्वारा अलग-अलग स्थान पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का पुतला फूंका गया एवं जोरदार प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने हर हर महादेव वंदे मातरम के साथ अजय राय शर्म करो राहुल गांधी शर्म करो ,राहुल गांधी माफी मांगो, प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। इसी क्रम में महामना मण्डल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में अस्सी चौराहे पर, रामनगर मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह के नेतृत्व में रामनगर चौक पर, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष सोमनाथ यादव के नेतृत्व में चितरंजन पार्क पर, जितेंद्र पटेल के नेतृत्व में रविदास मंडल में, मुकेश गुप्ता के नेतृत्व में छावनी में, राजेश कुशवाहा के नेतृत्व में कैंट मंडल में पुतला दहन किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं काशी के सांसद ने वाराणसी में विकास की झड़ी लगा दी एवं अजय राय के बीमार होने पर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेकर स्वस्थ राजनीति का परिचय दिया , परंतु नेता प्रतिपक्ष एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के बारे में जिन अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। उसे काशी की जनता उनको कभी माफ नहीं करेगी।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पाण्डेय , अभिषेक मिश्रा, राहुल सिंह, सुधीर सिंह, प्रिंस द्विवेदी, अनुपम दुबे, विक्रम चौधरी, शिवम गुप्ता, आयुष मिश्रा, राजीव सिंह पटेल, डॉ हरी केसरी,पीयूष भट्टाचार्य , अनिल तिवारी,रीना पात्रो,आयुष गुप्ता, प्रभात विश्वकर्मा, सत्यनारायण साहनी,सुरेश यादव,सुमुख गुप्ता, मनीष मिश्रा,रामेन्द्र वर्मा,रामगोपाल वर्मा, विजय द्विवेदी, चंद्रनाथ मुखर्जी, सीमा वर्मा, किशन कनौजिया,शिवा वर्मा, रितेश शाह, शरद सोनकर, प्रीति सिंह,रितेश पाल, अशोक जायसवाल,जितेंद्र पांडेय ,राजकुमार सिंह ,विनोद सिंह पटेल ,कंचन निषाद, मंजू देवी ,गौरव गुप्ता,अनिरुद्ध कन्नौजिया, जय सिंह चौहान ,राहुल सेठ आदि रहे।