
वाराणसी आज दिनांक 30 मई को दक्षिणी विधानसभा के अंतर्गत माध्यमेश्वर एवं काशी विश्वनाथ मंडल में चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बूथ संख्या
133,134,215,233,234,245,246,276,278 के अध्यक्षों के घर पर जाकर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बाबा विश्वनाथ का फटका पहनाकर उनका सम्मान किया।सम्मानित होने वाले बूथ अध्यक्ष क्रमशः हेमंत विश्वकर्मा ,दीपक अग्रहरि,मनोहर प्रजापति,अरविंद मोदनवाल ,दीपक गुप्ता,विनय गुप्ता, कमलेश साहनी,रोशन गुप्ता ,सूरज पांडेय,अंगद साहनी रहे। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन बूथ स्तर की मजबूती के आधार पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी बूथ अध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर 11 सदस्यों की सक्रिय बूथ कमेटी का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाए यह कमेटी 21 सदस्यों तक हो सकती है। जिसमें सोशल मीडिया संयोजक, मन की बात संयोजक एवं पन्ना प्रमुख की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।मन की बात बूथों पर सुननी है और सरल ऐप पर अपलोड भी करना है। पन्ना प्रमुख बनाकर व्यापक जंनसंपर्क अभियान अभी से शुरू करना है।
उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों को देखते हुए अभी से संगठनात्मक तैयारी युद्ध स्तर पर प्रारंभ कर दी जाए। जिससे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से बबलू सेठ, सुधीर त्रिपाठी,राहुल मिश्रा , कीर्ति रंजन शर्मा, राकेश यादव ,उत्तम चकवाल, बसंत यादव ,अजय शर्मा, संजय चौरसिया,ओम प्रकाश गुप्ता, शिवम मौर्य, हर्षित चौरसिया, तारकेश्वर गुप्ता,,मुनमुन गुप्ता,, चंद्रशेखर उपाध्याय, राकेश जायसवाल,कमलेश साहनी,विकास यादव,विष्णु यादव,अशोक कुमार पाण्डेय, प्रमील पाण्डेय,अजय गुप्ता,योगेश वर्मा,सौरभ साहनी,दिलीप साहनी,आदि रहे।