पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं,उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना

वाराणसी। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा कैम्प कार्यालय में 77वें आरआर (वर्ष-2023) बैच की परिवीक्षाधीन आईपीएस अधिकारी सुश्री मानसी दहिया के जनपदीय व्यावहारिक प्रशिक्षण पूर्ण होने एवं स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उनके उत्कृष्ट सेवाकाल,अनुशासित कार्यशैली,प्रभावी नेतृत्व क्षमता तथा कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। अपने प्रशिक्षण काल के दौरान सुश्री मानसी दहिया ने कमिश्नरेट वाराणसी की विभिन्न इकाइयों एवं शाखाओं में कार्य करते हुए पुलिसिंग के विविध आयामों का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। पुलिस आयुक्त द्वारा उन्हें थाना चोलापुर का 12 सप्ताह का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया था,जहां उन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने,अपराध नियंत्रण,जनसुरक्षा सुनिश्चित करने तथा थाना प्रशासन के प्रभावी संचालन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।उनके नेतृत्व में थाना क्षेत्र में पुलिस कार्यों का सुव्यवस्थित संचालन हुआ तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद एवं विश्वास स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए गए। प्रशिक्षण अवधि के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ उत्कृष्ट समन्वय स्थापित करते हुए
जनसुनवाई,शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण,महिला एवं पीड़ित संबंधित मामलों की संवेदनशील सुनवाई तथा प्रशासनिक कार्यों का कुशल नेतृत्व किया।समारोह के दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने सुश्री मानसी दहिया को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य,सफल सेवाकाल एवं निरंतर प्रगति की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा,अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी,पुलिस उपायुक्त काशी जोन गौरव बंशवाल,पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन प्रमोद कुमार,पुलिस उपायुक्त गोमती जोन सुश्री नीतू सहित कमिश्नरेट के अन्य राजपत्रित अधिकारी उपस्थित रहे।