सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का रविवार को बल्दीराय मंडल के 85 बूथों पर सामूहिक प्रसारण सुनाया गया

सुल्तानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का रविवार को बल्दीराय मंडल के 85 बूथों पर सामूहिक प्रसारण सुनाया गया।बूथ संख्या 128 पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी चंदन नारायण सिंह तथा मंडल अध्यक्ष विशाल जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्र निर्माण,जनभागीदारी,स्वच्छता,नवाचार और आत्मनिर्भर भारत से जुड़े मुद्दों पर दिए गए संदेशों पर चर्चा की गई।नेताओं ने कहा कि मन की बात देशवासियों को सकारात्मक सोच और समाज हित में योगदान देने के लिए प्रेरित करने वाला मंच बन चुका है।इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष अवधेश पांडेय, मंडल मंत्री राजेश शुक्ला, प्रताप नारायण शुक्ला,ओम पांडेय (गोलू), शक्ति केंद्र संयोजक संदीप पांडेय, बूथ अध्यक्ष राजित राम पांडेय समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top