मुम्बई से गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर वाराणसी लौटने पर खिलाड़ियों के साथ केक कटिंग कर मनाया गया जश्न।

वाराणसी/मुंबई के मीरारोड स्थित मिहिरसेन स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में विगत दिनों 23 और 24 मई 2026 को दो दिवसीय MMA मिक्स मार्शल आर्ट्स के महामुकाबले का आयोजन हुआ। उक्त महामुकाबले में विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के 6 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें उदय नारायण गुप्ता, गौरांग गुप्ता, आध्या जायसवाल ने स्वर्ण पदक और साहिल मौर्या व रेहान अंसारी ने रजत पदक जीतकर अपने माता पिता के साथ ही साथ अपने एकेडमी विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स का नाम भी रोशन किया। सर्वश्रेस्ठ योद्धा का खिताब सीनियर खिलाड़ी पलक विश्वकर्मा के नाम रहा एकेडमी की तरफ से उन्हें ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त मैच में टीम कोच संदीप प्रजापति तथा टीम मैनेजर की भूमिका साहिल मौर्या ने बखूभी निभाई।

प्रतिभागियों के वाराणसी वापसी आने के बाद काशी रेलवे स्टेशन पर माल्यर्पण कर व मुँह मीठा कराकर स्वागत किया गया। ततपश्चात आज दिनांक 31 मई 2026 दिन रविवार को दानियालपुर स्थित विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स में विजयी प्रतिभागियों के साथ केक कटिंग कर विजय जश्न मनाया गया। जिसमें विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के निदेशक – रमाशंकर विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष – गोविंद विश्वकर्मा, विवेक विश्वकर्मा के साथ ही साथ श्री राजेश्वर मौर्य, श्री गोपाल कृष्ण गुप्ता, श्री दीपक गुप्ता जी के साथ ही साथ अन्य अभिभावक व एकेडमी के सभी सीनियर और जूनियर बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को ढेर सारी शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489
63
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top