सुलतानपुर में पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, एक दिन में 6 गिरफ्तारियां

अखण्डनगर में वांछित आरोपी धराया

थाना अखण्डनगर पुलिस ने केस संख्या 129/2026 धारा 87 बीएनएस में वांछित मोहम्मद अरवाज, 23 वर्ष, निवासी बालमीरा भिटवां, अमेठी को गिधौना पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।

56 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
अखण्डनगर पुलिस ने 31 मई की रात मसुरन सर्विस लेन से विशाल निषाद, 24 वर्ष, निवासी कुन्दा भैरोपुर को 56 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। केस संख्या 130/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज। आरोपी पर पहले से चोरी व मारपीट के 2 केस दर्ज हैं।

बन्धुआकला में 700 ग्राम गांजा बरामद
बन्धुआकला पुलिस ने 31 मई को ढाहा फिरोजपुर गांव से राजकुमार उर्फ मन्ना पटवा, 40 वर्ष, निवासी मनियारपुर को 700 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया। केस संख्या 109/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई।

कोतवाली देहात पुलिस ने एनडीपीएस का वांछित दबोचा
केस संख्या 155/2026 में 770 ग्राम गांजा बरामदगी के वांछित विजय सिंह, 48 वर्ष, निवासी भावलपुर कटरवा, अमेठी को अभियाकलां हाईवे किनारे से गिरफ्तार किया गया।

टावर से तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली देहात पुलिस ने अहिमाने में टावर से एल्युमिनियम तार चोरी के केस 154/2026 में वांछित विनोद शुक्ला और समित शुक्ला, निवासी संग्रामपुर, अमेठी को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया।

दोस्तपुर पुलिस ने धर्मांतरण-पॉक्सो का आरोपी पकड़ा
दोस्तपुर पुलिस ने केस संख्या 113/2026 धारा 137(2)/351(3) बीएनएस, धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, आईटी एक्ट व पॉक्सो एक्ट में नामजद अफजल खान, 22 वर्ष, निवासी बाँधगांव, जौनपुर को अलीपुर चौराहा से गिरफ्तार कर कोर्ट भेजा।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top