महंगाई,बिजली कटौती और पेपर लीक के खिलाफ सपा का प्रदर्शन,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोमवार को वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई,बढ़ते अपराध,अघोषित बिजली कटौती,10 प्रतिशत टैरिफ चार्ज तथा प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शास्त्री घाट (वरुणा पुल) पर सभा आयोजित कर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि एसीएम तृतीय देवेंद्र कुमार को सौंपा। सुबह विभिन्न क्षेत्रों से जुलूस के रूप में पहुंचे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। घरेलू गैस सिलेंडर,खाद्य पदार्थों और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं,आप जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने किसानों को डीजल उपलब्ध न होने का मुद्दा भी उठाया और चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सरकार पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने तथा जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में सपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है,जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता संतोष यादव “बबलू” एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। मेहनती छात्र-छात्राएं निराश हैं,जबकि सरकार दोषियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” ने की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल,स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा,पूर्व विधायक उदयलाल मौर्य,पूर्व विधायक कैलाश सोनकर,पूर्व मंत्री रीबू है श्रीवास्तव सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top