बनारस रेल इंजन कारखाना के एक अधिकारी सहित छः कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

बरेका ने अपने कर्मयोगियों को दी सम्मानपूर्ण विदाई

बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासन भवन स्थित कीर्ति कक्ष में आज एक भावनात्मक एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जहाँ बरेका परिवार ने माह मई 2026 में सेवानिवृत्त हुए अपने एक अधिकारी सहित छह समर्पित कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवा के उपरांत जीवन के नए अध्याय की ओर अग्रसर हो रहे इन कर्मयोगियों को बरेका परिवार ने कृतज्ञता एवं शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

इस अवसर पर सहायक कार्य प्रबंधक श्री जयप्रकाश जैन, कार्यालय अधीक्षक श्री मार्कण्डेय मिश्रा, मुख्य फार्मासिस्ट श्री एंटोनी सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई) श्री अशोक कुमार वर्मा, सीडीएमएस श्री मोहम्मद अख्तर खान, वरिष्ठ तकनीशियन श्री लालजी तथा तकनीशियन (फिटर) श्री राम बिनेश्वर प्रसाद को सम्मानित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री लालजी चौधरी ने कहा कि, “सेवानिवृत्ति किसी यात्रा का अंत नहीं, बल्कि अनुभवों और उपलब्धियों से परिपूर्ण एक नई शुरुआत है। आप सभी ने अपने कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं समर्पित कार्यों से बरेका की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आपकी सेवाएं एवं कार्यसंस्कृति आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी।”

उन्होंने सभी सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का माल्यार्पण कर उन्हें फोल्डर प्रदान किया।

समारोह के दौरान वातावरण उस समय भावुक हो उठा जब सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अपने लंबे सेवाकाल की यादों को साझा किया। उन्होंने बरेका को केवल कार्यस्थल नहीं बल्कि एक परिवार बताते हुए अपने सहकर्मियों एवं अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बरेका में बिताए गए वर्षों की स्मृतियाँ उनके जीवन की अमूल्य पूंजी रहेंगी।

उप मुख्य कार्मिक अधिकारी समीर पाल ने अपने संबोधन में कहा कि, “आप सभी ने अपने अनुभव, परिश्रम एवं समर्पण से बरेका की कार्यसंस्कृति को समृद्ध बनाया है। बरेका परिवार आपके योगदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा तथा आपके स्वस्थ, सुखमय एवं सफल भविष्य की कामना करता है।”

इस अवसर पर केन्द्रीय चिकित्सालय, बरेका के मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल माबूद ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन के लिए उपयोगी स्वास्थ्य संबंधी सुझाव प्रदान किए।

जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके जीवन के आगामी चरण को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं पारिवारिक आनंद से परिपूर्ण होने की मंगलकामना की।

कार्यक्रम का भावपूर्ण संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सहायक कार्मिक अधिकारी (मुख्यालय) श्री राम प्रवेश यादव द्वारा किया गया। समारोह का समापन सम्मान, आत्मीयता एवं भावनाओं से भरे वातावरण में हुआ, जहाँ बरेका परिवार ने अपने कर्मयोगियों को नई जीवन-यात्रा के लिए शुभाशीष प्रदान किए।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493