अमीना ताइक्वांडो अकादमी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, 2 स्वर्ण व 4 कांस्य पदक सुल्तानपुर के नाम

उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 29 से 31 मई 2026 तक आयोजित 13वीं ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सुल्तानपुर की अमीना ताइक्वांडो अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।

प्रतियोगिता में 44 किग्रा भार वर्ग में प्रज्वल यादव और 38 किग्रा सब जूनियर वर्ग में मान्यता ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं 78 किग्रा जूनियर वर्ग में प्रियांशु तिवारी, 41 किग्रा सब जूनियर वर्ग में सत्यांश आर. श्रीवास्तव, 63 किग्रा जूनियर वर्ग में साक्षी तथा 41 किग्रा सब जूनियर वर्ग में यथार्थ मौर्य ने कांस्य पदक हासिल किया।

अकादमी की प्रशिक्षिका अमीना बानो ने खिलाड़ियों की सफलता को उनके निरंतर कठिन परिश्रम, अनुशासन और नियमित प्रशिक्षण का प्रतिफल बताया। इस उपलब्धि पर अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह एवं सदस्य कांति सिंह सहित खेल जगत से जुड़े लोगों ने प्रशिक्षिका और सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related News

7775078405805895489

Lates Post

0
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/diknhhsi/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493