
आज दिनांक 02 जून 2026 को भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान एवं बजाज फिनसर्व के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित सक्षम परियोजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं हैंडॉल्डिंग सपोर्ट अंतर्गत ऑफिशियल बैनर बोर्ड का वितरण माननीय राज्य मंत्री सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग श्री हंसराज विश्वकर्मा के द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों पर विशेष ध्यान देने का कार्य किया है, और प्रदेश सरकार सूक्ष्म उद्यमियों को आत्म निर्भर करने हेतु हर संभव प्रयास कर रही है। माननीय मंत्री ने कहा कि ईडीआईआई जैसे संस्थान उद्यमिता को बढ़ाने हेतु सकारात्मक सहयोग प्रदान कर रही है। वाराणसी में कार्यक्रम का संचालन संस्थान की पीऐसओ लक्ष्मी विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है जिन्होंने बताया कि ईडीआईआई के महानिदेशक डा० सुनील शुक्ला के कुशल नेतृत्व तथा परियोजना निदेशक डा० अमित कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास की दिशा में सक्षम परियोजना के द्वारा प्रयासरत है। सक्षम परियोजना का उद्देश्य सूक्ष्म उद्यमियों को स्वावलंबी करना है, जिसके अंतर्गत उद्यमियों को तीन दिवसीय वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण प्रदान किया गया था तथा प्रशिक्षण उपरांत उद्यमियों को स्वावलंबी बनाने हेतु विभिन्न हैंड होल्डिंग सपोर्ट प्रदान किया जा रहा है जिसमें उद्यम का रजिस्ट्रेशन, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग, पैकेजिंग तथा प्रदर्शनी में प्रतिभागिता और उद्यम का विज्ञापन इत्यादि शामिल है. माननीय मंत्री द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों के उद्यम के विज्ञापन हेतु सक्षम परियोजना अंतर्गत प्रदान किए गए उद्यम का बैनर विजिटिंग कार्ड इत्यादि भी वितरण किया गया. प्रोजेक्ट सक्षम का उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी क्षेत्रों में युवाओं और महिलाओं को स्वरोज़गार के लिए प्रशिक्षित कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।सक्षम परियोजना अंतर्गत विगत वर्ष 246 लाभार्थियों को सपोर्ट प्रदान किया गया था साथ ही इस वर्ष भी 400 से अधिक सूक्ष्म एवं माइक्रो उद्यमियों को सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों ने बताया की परियोजना से उद्यम को बेहतर करने के लिए प्रोत्साहन मिला और उद्यम को आगे बढ़ने का सहयोग भी सक्षम परियोजना द्वारा प्रदान किया जा रहा है।