नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिला महिला शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल

महिला शिक्षक संघ वाराणसी का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष अमृता सिंह की नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी भूपेंद्र सिंह से मिला और वाराणसी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद को सुशोभित करने के लिए उन्हें शुभकामना एवं बधाई संदेश प्रेषित किया।

बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी के द्वारा संगठन के बारे में जानकारी ली गई कि किस तरीके से संगठन शैक्षणिक कार्य और महिलाओं की लिए कार्य करता है।महिला शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष के द्वारा संगठन के कार्य प्रणाली के बारे में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को विस्तार से बताया गया।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने आश्वासन दिया कि वे सदैव संगठन का सहयोग करेंगे।

महिला शिक्षक संघ की टीम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Related News

7775078405805895489

Lates Post

65
Poll

भारत का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा?

Scroll to Top