
आज वाराणसी के देलवारिया क्षेत्र के मंदिर प्रांगण में सभी सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर पौधारोपण किया गया तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए जागरूक किया गया।
संस्था के सदस्यों ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि मानव जीवन के लिए ऑक्सीजन, शुद्ध वायु और प्राकृतिक संतुलन का भी आधार हैं। सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे पर्यावरण संरक्षण की इस मुहिम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें और कम से कम एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखरेख का संकल्प लें।
पेड़ लगाएं, पर्यावरण बचाएं यही आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सच्ची जिम्मेदारी है।
निम, बबूल, केनेल, पीपल इत्यादि वृक्ष लगाएं गए।
विकाश मौर्या, नितिन वर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, सीमा चौधरी इत्यादि लोग शामिल रहें।